फतेहपुर : तीन बोरियों में छिपाकर ओडिशा से जहानाबाद ले जा रहे थे गांजा,तीन आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर । जनपद के  कल्यानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत व एसटीएफ के उपनिरीक्षक फिरोज खान ने हमराहियों के साथ रविवार सुबह मुरादीपुर हाईवे पुष्पा मैरिज हाल त्रिवेदी कॉलेज के पास कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कल्यानपुर थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने एसटीएफ के …

फतेहपुर । जनपद के  कल्यानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत व एसटीएफ के उपनिरीक्षक फिरोज खान ने हमराहियों के साथ रविवार सुबह मुरादीपुर हाईवे पुष्पा मैरिज हाल त्रिवेदी कॉलेज के पास कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कल्यानपुर थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद फिरोज खान की टीम के साथ रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा प्रयागराज फतेहपुर के रास्ते जहानाबाद जा रहा था। जिसके बाद मुरादीपुर हाईवे समीप पुष्पा होटल त्रिवेदी कॉलेज के पास ट्रक कंटेनर नंबर UP78DT2011 की तलाशी ली गई ।

जिसमें 3 बोरियों में करीब 87 किलो गांजा बरामद हुआ मौके से तस्कर गया प्रसाद उर्फ पूती निवासी सराय लंगर बकेवर जनपद फतेहपुर तथा पप्पू पुत्र मोहम्मद समी निवासी काजीटोला थाना जहानाबाद फतेहपुर और राजू जैन उर्फ मधुर जैन पुत्र मनदर जैन निवासी बाजपेई मोहल्ला कस्बा थाना जहानाबाद फतेहपुर को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

इस मौके पर कल्याणपुर से उपनिरीक्षक आनंदपाल सिंह,उपनिरीक्षक हरी सिंह कांस्टेबल कन्हैयालाल,सुनील कुमार और एसटीएफ टीम से राम शंकर चौधरी,कमांडो राधेलाल, चंन्द्र प्रकाश,राघवेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : एसटीएफ ने पकड़ा तीन करोड़ का गांजा: आगरा के बाह से तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार