अयोध्या: परिषदीय स्कूलों के लिए नया संकट बन गया पंद्रह मिनट का मध्यावकाश, छात्र कैसे करें भोजन
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब मात्र 15 मिनट का मध्यावकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए नया संकट बन गया है। समस्या यह आ रही है मात्र 15 मिनट के इंटरवल में छात्रों को कैसे मिड डे मील दिया जाए और वह अल्प समय में खाएं कैसे, जबकि इससे पहले मध्यावकाश आधे घंटे …
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब मात्र 15 मिनट का मध्यावकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए नया संकट बन गया है। समस्या यह आ रही है मात्र 15 मिनट के इंटरवल में छात्रों को कैसे मिड डे मील दिया जाए और वह अल्प समय में खाएं कैसे, जबकि इससे पहले मध्यावकाश आधे घंटे का होता था।
जिसमें छात्रों और शिक्षकों दोनों को आसानी होती थी। शिक्षकों का कहना है कि इससे देर से आने वाले छात्र मिड डे मील से वंचित भी हो सकते हैं, क्योंकि निर्धारित अवधि बाद वितरण नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक परिषदीय विद्यालय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे संचालित किया जाएगा। पठन-पाठन के लिए समस्त छात्र-छात्राएं प्रात: 7:30 बजे से 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे, जिसमें प्रात: 7:30 बजे से 7:40 बजे तक व मध्यावकाश प्रात: 10 बजे से प्रात: 10:15 बजे तक रहेगा।
मध्यावकाश के लिए 15 मिनट निर्धारित किया गया है। इसी दौरान बच्चों को एमडीएम दिया जाता है। बताया जाता है कि बच्चे हाथ पैर धोने के साथ कतार लगाने में 15 मिनट लगा देते हैं। ऐसे में बच्चे 15 मिनट के अंदर कैसे भोजन कर सकते इसे लेकर दिक्कत खड़ी हो गई है।
इस संबध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे आदेश में कहा है कि शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक विद्यालय में प्रशासनिक कार्यों के दायित्व का निर्वहन करना होगा। बीएसए संतोष देव पांडेय का कहना है कि व्यवहारिक दिक्कत तो है ही, लेकिन आदेश का अनुपालन करने के लिए निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी: थाने के मुख्य आरक्षी ने मानवता की मिसाल की पेश, भूखी वृद्ध महिला को पहले भोजन कराया फिर किया समस्या का समाधान
