रामपुर : मुस्तफाबाद कलां में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पथराव से भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। क्षेत्र के मुस्तफाबाद में नाली का निर्माण कराने को लेकर ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के समर्थकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में दो महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया …

स्वार, अमृत विचार। क्षेत्र के मुस्तफाबाद में नाली का निर्माण कराने को लेकर ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के समर्थकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में दो महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने प्रधान व बीडीसी सदस्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। घटना तहसील के गांव मुस्तफाबाद कलां में रविवार को बीडीसी सदस्य चन्द्रपाल गांव में सीसी रोड से पूर्व नाली का निर्माण करा रहे थे। बीडीसी द्वारा नाली का निर्माण कराना प्रधान रंजीत को नागवार गुजरा, क्षुब्ध प्रधान मौके पर पहुंच गए। नाली निर्माण कराने का विरोध करने लगे।

इस दौरान बीडीसी सदस्य की प्रधान नोकझोंक होने के साथ गाली-गलौच शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए ओर लाठी डंडे चलने के साथ ही दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव की सूचना मिलने पर मिलकखानम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग फरार हो गए। पथराव में दो महिलाएं मीना व राजवती घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने प्रधान रंजीत, बीडीसी सदस्य चंद्रपाल व प्रेम सिंह, दिनेश को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, नशे में करेंगे उत्पात

संबंधित समाचार