रायबरेली : थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से युवती की मौत,जून में होनी थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली । नसीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात गेंहू की मड़ाई करते समय  दुपट्टा थ्रेसर में फसने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गयी है । सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है । नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बरवन सिंह मजरे कुँवर मऊ गांव निवासी स्वर्गीय समरजीत गुप्ता की …

रायबरेली । नसीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात गेंहू की मड़ाई करते समय  दुपट्टा थ्रेसर में फसने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गयी है । सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है ।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बरवन सिंह मजरे कुँवर मऊ गांव निवासी स्वर्गीय समरजीत गुप्ता की 20 वर्षीय बेटी अनीता की रविवार को गेंहू की मड़ाई करते समय थ्रेसर में दुपट्टा फंसने  से मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

माँ फूलकली व भाई महादेव गुप्ता रामू श्यामू व घनश्याम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । वही माँ फूलकली दहाड़े मार मार कर रो रही थी और मुह से यही निकलता की अरे बिटिया एकाव होइ गवा । मृतक युवती की जून माह में शादी भी थी। उधर नसीराबाद एस ओ दयानन्द तिवारी ने बताया कि गेंहू की मड़ाई करते समय अनीता वर्ष की थ्रेशर में दुपट्टा फसने से मृत्यु हुई है । शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : बहराइच: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर हंसिया से किया वार, मौत, आरोपी फरार

संबंधित समाचार