अयोध्या : चौरासी कोसी परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विहिप ने उठाए सवाल
अयोध्या। मखौड़ा से शुरू हुई चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर अब साधु-संतों ने भी सुरक्षा की मांग उठाई है। विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल के बैनर तले निकाली गई यात्रा के संयोजक सुरेंद्र कुमार ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज यह यात्रा पहले पड़ाव बस्ती जनपद के रामपुर में हुई है, लेकिन …
अयोध्या। मखौड़ा से शुरू हुई चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर अब साधु-संतों ने भी सुरक्षा की मांग उठाई है। विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल के बैनर तले निकाली गई यात्रा के संयोजक सुरेंद्र कुमार ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज यह यात्रा पहले पड़ाव बस्ती जनपद के रामपुर में हुई है, लेकिन इस दौरान हम सभी संतों की सुरक्षा राम भरोसे है।
जहां पूरे देश में अराजकता का माहौल खड़ा हो रहा है हिंदुओं के धार्मिक आयोजनों पर हमले हो रहे हैं ,ऐसे में हम लोगों की सुरक्षा नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है की चौरासी कोस की परिक्रमा को लेकर प्रशासन का ध्यान नहीं है। पिछले वर्षों में चौरासी कोस की परिक्रमा के दौरान पीएसी की एक प्लाटून चलती थी।
चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन करता था। इस बार परिक्रमा में कोई भी नहीं दिखा। मखौड़ा धाम से परिक्रमा शुरू हुई है और अभी तक पुलिस प्रशासन का कोई भी सुरक्षाकर्मी या सिपाही दिखाई भी नहीं दिया है। राम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने भी परिक्रमा करने वाले साधु संतों की सुरक्षा को लेकर योगी आदित्यनाथ से मांग की है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: 17 अप्रैल से होगी विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा
