पीलीभीत: झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दौड़ी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। झंडी यात्रा के दौरान कुछ दूरी पर हुए दो युवकों के बीच झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दोनों युवकों के अलग-अलग समुदाय से होने पर मामला तूल पकड़ता दिखा तो पुलिस अफसर अलर्ट हो गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामला शांत कराया गया। घायल …

पीलीभीत, अमृत विचार। झंडी यात्रा के दौरान कुछ दूरी पर हुए दो युवकों के बीच झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दोनों युवकों के अलग-अलग समुदाय से होने पर मामला तूल पकड़ता दिखा तो पुलिस अफसर अलर्ट हो गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामला शांत कराया गया। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

परिजन से मिली तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। घटना दूसरे दिन भी शहर में चर्चा का विषय बनी रही। नवरात्र समाप्त हो चुके हैं, लेकिन अभी भी तमाम इलाकों से माता की झंडी यात्राएं शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर पहुंच रही है। इसमें माहौल खराब करने के लिए किसी तरह की खुराफात न कर दी जाए।

पुलिस प्रशासन खासा अलर्ट है। झंडी यात्रा के साथ भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है। रूट को लेकर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शनिवार रात को कई इलाकों से झंडी यात्राएं मां यशवंतरी देवी मंदिर के लिए जा रही थी। वहीं, हनुमान जयंती के मौके पर अलग से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच दो युवकों के बीच पुराने विवाद में झगड़ा हो गया।

दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। 16 वर्षीय आरोपी ने मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी विनोद मौर्य से गाली गलौज की। उसके बाद पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त मार्ग से झंडी यात्रा निकल रही थी। उसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी बीच इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई।

सूचना मिलने पर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों को पता लगा तो सुनगढ़ी और गजरौला पुलिस को भी मौके पर भेज दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही जानकारी जुटाई। उसके बाद घायल को अस्पताल भेजकर इलाज कराया। घायल के भाई करन उर्फ टिंकू मौर्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसका रविवार को चालान कर दिया गया।

भीड़ को पुलिस ने हटाया, सख्ती भी दिखाई

घटना के बाद काफी लोग जमा हो गए थे। झगड़े को झंडी यात्रा से जोड़कर अफवाहें भी फैलाई जाने लगी थी। जिसे फिजा बिगाड़ने की कोशिश से जोड़कर देखा जाता रहा। कोतवाली पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का हवाला देते हुए मौजूद लोगों को समझाकर वापस किया। अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। उधर, अफवाहों की रोकथाम के लिए भी सख्त रुख अपनाया गया। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जाती रही। जिससे मामला शांत हो गया।

दिन में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से पहले से परिचित थे। उनका संग उठना-बैठना भी है। किसी बात को लेकर दिन में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी को लेकर रात को आरोपी ने घायल युवक पर हमला कर दिया। उसे गाली गलौज के बाद पत्थर फेंक कर लहूलुहान कर दिया था। झंडी यात्रा से इस झगड़े का कोई लेना-देना था ही नहीं।

झंडी यात्रा को लेकर कोई विवाद नहीं था। आरोपी नाबालिग है। उसका दिन में झगड़ा हो गया था। इसी की रंजिश में उसने युवक को पत्थर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के भाई से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।—हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल

ये भी पढ़ें

बरेली: दो-दो बूंद पानी को तरस गई 2500 की आबादी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा