लखनऊ : योगी सरकार के कार्यों की शिवपाल यादव ने की तारीफ
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को इटावा पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव योगी आदित्यनाथ सरकार की मुफ्त टेबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार की इस योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार का यह उचित …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को इटावा पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव योगी आदित्यनाथ सरकार की मुफ्त टेबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
इस दौरान शिवपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार की इस योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार का यह उचित कदम है, मौजूदा दौर में आत्मनिर्भर बनने के लिए टेबलेट तथा स्मार्टफोन बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो, इसके लिए उच्च शिक्षा जरूरी है।
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को इटावा स्थित जमुना बाग के आईटीआई कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 101 छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि सरकार की यह योजना अच्छी है,सरकार को सबकी मदद करनी चाहिए। इस दौरान भाजपा में शामिल होने के सवालों को वह टाल गये। उन्होंने कहा कि संगठन का काम शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें : शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा की सभी कार्यकारिणियों को किया भंग, राष्ट्रीय महासचिव ने लेटर जारी कर दी जानकारी
