आज का राशिफल। 18 अप्रैल, 2022
मेष किसी परिचित के माध्यम से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समयाभाव के कारण कोई योजना अटक सकती हैं। वृष ऑफिस में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। …
मेष
किसी परिचित के माध्यम से आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। समयाभाव के कारण कोई योजना अटक सकती हैं।
वृष
ऑफिस में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। महिलायें घरेलू कारोबार शुरू करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का विचार बन सकता है।
मिथुन
बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। उधार धन लेने से आज आपको बचना चाहिए। व्यापार को लेकर बड़े समझौते आज न करें। छात्रों को परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता मिलेगी।
कर्क
गर्मी के कारण सिर भारी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से न चूकें। अपनी जीवनशैली सादगी पूर्ण रखें। अनावश्यक बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। आप काफी बोरियत महसूस करेंगे।
सिंह
मित्रों और शुभचिन्तकों के चहेते बने रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। नए कार्यों के प्रति समर्पण भाव रहेगा। आज आपको कुछ गुप्त बातें पता लग सकती है।
कन्या
समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आपकी वाणी में ओजस्विता रहेगी। जिससे लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। कारोबार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी से धन को लेकर वादा न करें।
तुला
व्यापार वृद्धि के लिये आप काफी प्रयासरत रहेंगे। जिसके कारण आपको लोगों की सराहना भी प्राप्त होगी। रुकी परियोजनाओं को पुनः शुरू कर सकते हैं। सोशल मीडिया का काफी सार्थक उपयोग करेंगे। नयी जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक
मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा आपको नहीं करनी चाहिए। गलत संगति की वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े अपसेट हो सकते हैं।
धनु
जॉब की परेशानियाँ दूर होंगी। आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपकी प्रशंसा हो सकती है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें। समय रहते अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बजट से अधिक धन खर्च न करें।
मकर
भावनाओं में बहकर धन खर्च न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में आप विशेष ध्यान देंगे। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।
कुंभ
तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केन्द्रित रखें। धन का उधार लेन-देन विवाद का कारण बन सकता है।
मीन
मौसम में आ रहे बदलावों के कारण स्वास्थ्य पर असर आ सकता है। नियमित योग और व्यायाम अवश्य करें। ब्लडप्रेशर और शुगर के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात होने की आशंका है। संतान के प्रति कुछ चिन्तायुक्त हो सकते हैं।
