कानपुर: रामोत्सव का हुआ अयोजन, कार्यक्रम में बोलीं साध्वी ऋतंभरा- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, 2 RSS…
कानपुर। यूपी के कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने रामोत्सव का अयोजन हुआ था। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा कहा कि अब हर हिंदू को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इनमें से दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिन्दू परिषद को सौंपने चाहिए ताकि वह राष्ट्र यज्ञ में योगदान दे सकें। साथ ही दो …
कानपुर। यूपी के कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने रामोत्सव का अयोजन हुआ था। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा कहा कि अब हर हिंदू को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इनमें से दो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिन्दू परिषद को सौंपने चाहिए ताकि वह राष्ट्र यज्ञ में योगदान दे सकें। साथ ही दो समाज के लिए रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने हिंदुओं को चेताया है। अब बवाल होता है तो हो जाने दो।
जिले के निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा, एक समय सीता माता के अपहरण के कारण रावण का समूल नाश हुआ था और आज हमें लव जिहाद करने वालों को समूल रूप से कुचलना होगा, सिर्फ भगवान राम की सिर्फ पूजा से ही कुछ नहीं होगा।
संघ के पूर्व सह कार्यवाह भैया जी जोशी ने बताया, राम जन्म उत्सव पर्व पर हम लोग भगवान राम के साथ रामराज्य की भी कल्पना करते हैं। रामराज्य का मतलब, जिसमें बेहतर शिक्षा बेहतर सुरक्षा थी। आज हम आसुरी शक्तियों के साथ लड़ रहे हैं। इस देश में जय-पराजय हुई है, लेकिन आखिरी में जीत सत्य की होती है।
रामविलास वेदांती ने कहा, देश को आजाद हुए 70 साल हो गए, लेकिन इतने सालों में कांग्रेस पार्टी रामराज्य नहीं ला पाई। जब मोदी की सरकार आई और 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया, तब हम समझ गए कि राम मंदिर बनकर रहेगा, और जिस जगह पर कारसेवकों ने एक ढांचे को गिराया था, वो जबरन बनाया गया था, क्योंकि वहां पर राम की मौजूदगी पहले से ही दर्ज थी।
पढ़ें-नमामि गंगे योजना ने भारत की नदी संस्कृति को किया पुनर्जीवित- सीएम योगी
