आगरा: ताजमहल में जोखिम उठाकर प्यास बुझा रहे पर्यटक, नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। विश्व धरोहर दिवस पर आज ताजमहल समेत तमाम स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। इन सबके बीच ताजमहल समेत कई स्मारकों पर पर्यटकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। ताजमहल पर पीने का पानी लेने के लिए हजारों मधुमक्खियों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। फतेहपुर सीकरी के बुलंद …

आगरा। विश्व धरोहर दिवस पर आज ताजमहल समेत तमाम स्मारकों पर निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। इन सबके बीच ताजमहल समेत कई स्मारकों पर पर्यटकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।

ताजमहल पर पीने का पानी लेने के लिए हजारों मधुमक्खियों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे पर भी मधुमक्खियां पर्यटकों पर हमला बोल देती हैं। भीषण गर्मी के बीच धूप में तपते ताजमहल में पर्यटकों को शू-कवर के लिए भी चार गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

गर्मी के मौसम में सुबह धूप निकलने के बाद ताजमहल का सफेद तपने लगता है। पर्यटकों को आमतौर पर पांच रुपए में शू-कवर मिल जाता है। मगर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर उन्हें यह 10 से 20 रुपए में बेचा जा रहा है।

ताजमहल परिसर में लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए आरओ प्लांट लगा है। यहां नलों के आस-पास ठंडा वातारण होने के कारण हजारों की तादाद में मधुमक्खियां रहती हैं।

यहां पानी भरने के लिए जाने से पर्यटक घबराते हैं। जिन पर्यटकों के पास बोतल नहीं है वो खुद और बच्चों को पानी पिलाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं। कई बार पर्यटकों पर मधुमक्खियां हमला कर चुकी हैं।

पढ़ें- आगरा: ताजमहल में बिना टिकट एंट्री को लेकर पुलिस और एएसआई कर्मियों में हुई मारपीट, अव्यवस्थाओं पर बोले अधिकारी

संबंधित समाचार