मुख्यमंत्री शिवराज आज नगरीय निकायों को अंतरित करेंगे 931 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसित 931 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि आज सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें चार मिलियन प्लस शहरों (दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले) को 432 करोड़ 50 लाख एवं नॉन …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसित 931 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि आज सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसमें चार मिलियन प्लस शहरों (दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले) को 432 करोड़ 50 लाख एवं नॉन मिलियन प्लस शहरों को 499 करोड़ रूपये की राशि अंतरित होगी। इस राशि से इन शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार, पेयजल योजनाओं, सीवरेज एवं स्वच्छता के कार्य तथा आवश्यकतानुसार स्थानीय विकास के कार्य किये जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- वोट बैंक, विभाजनकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं हताश विपक्षी दल: जेपी नड्डा

संबंधित समाचार