टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की सड़क हदसे में मौत, टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे शिलांग
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के लिंज में 27 अप्रैल से होने वाले विश्व टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर के लिए टीम इंडिया में चयनित तमिलनाडु के टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर विश्वा दीनदयालन की मौत की पुष्टि की। …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के लिंज में 27 अप्रैल से होने वाले विश्व टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर के लिए टीम इंडिया में चयनित तमिलनाडु के टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर विश्वा दीनदयालन की मौत की पुष्टि की।
बता दें कि वह 83वीं सीनियर नेशनल और इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टैक्सी में गुवाहटी से शिलांग जा रहे थे। उनकी टैक्सी से उमली चेक पोस्ट के पास विपरित दिशा से आ रहा एक ट्रेलर डिवाइडर को पार करते हुए टकरा गया और खाई में गिर गया। टैक्सी चालक की मौके पर ही हो गई, जबकि विश्वा को नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ने मृत घोषित कर दिया।
Very sad to learn that young Table Tennis player from Tamil Nadu, Deenadayalan Vishwa died in an accident at Ri-Bhoi in Meghalaya while on his way to Shillong to participate in the 83rd Senior National Table Tennis Championship. My deepest condolences to his family. RIP pic.twitter.com/eaUweRzdiC
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 17, 2022
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री भी दुखी
पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर विश्व के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा यह जानकर बहु दुख हुआ कि तमिलनाडु के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री ने 5 लाख देने की घोषणा की
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी विश्व के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
देहरादून में जीता था अंडर-19 का खिताब
देश के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी और विश्वा के राज्य तमिलनाडु के संबंधित अचिंत्य शरत कमल ने कुछ ही दिन पहले उन्हें देश की सबसे उभरती टेबल टेनिस प्रतिभा बताया था। चेन्नई के लॉयला कॉलेज में वह बी कॉम के छात्र थे। जनवरी में देहरादून में हुई अंडर-19 राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस का खिताब भी उन्होंने जीता था।
ये भी पढ़ें : IPL 2022, PBKS Vs SRH : शिखर धवन के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए
