कुशीनगर: बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक की मौत,एक घायल
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के फोरलेन स्थित तितिला गांव के समीप बने हाइवे क्रासिंग के समीप रविवार की देर रात लगभग 11:15 पर बारातियों से भरी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। महराजगंज जनपद के थाना निचलौल के …
कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली के फोरलेन स्थित तितिला गांव के समीप बने हाइवे क्रासिंग के समीप रविवार की देर रात लगभग 11:15 पर बारातियों से भरी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई।
महराजगंज जनपद के थाना निचलौल के पनेवा निवास वीरेन्द्र गोड़ के 25 वर्षीय बेटे रोहित की बारात कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के पिड़रा के टोला पिपरहिया में छोटेलाल गोंड के घर जा रही थी। अभी बारात रात सवा ग्यारह बजे हाटा कोतवाली के तितिला गांव के समीप फोरलेन क्रासिंग के पास पहुंची अचानक बस चालक अनियंत्रित हो गया और बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
इस घटना में बस में बैठे सुरेन्द्र गोड़ उम्र 45 वर्ष निवासी बरवां दूबे थाना नेबुआ नौरगिया की मौके पर मौत हो गई। जबाकि बस में सवार सरोज देवी पत्नी संजय उम्र 35 वर्ष निवासी घुघली जिला महराजगंज घायल हो गई।
घटना की सूचना पर रात को पहुंची पुलिस ने पलटी बस को सीधा कराया और बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल महिला सरोज देवी को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
पढ़ें- बरेली में हादसा…तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
