बाराबंकी: पुलिस ने जिला बदर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बाराबंकी। जिले की सीमाओं से जिला बदर किए जा चुके एक अपराधी को टिकैतनगर पुलिस ने असलहे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम उमरहरा के रहने वाले बृजेश सिंह को जिला अधिकारी ने जनपद की सीमाओं से जिला बदर कर दिया था। जिसकी आज क्षेत्र होने की सूचना पुलिस …
बाराबंकी। जिले की सीमाओं से जिला बदर किए जा चुके एक अपराधी को टिकैतनगर पुलिस ने असलहे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम उमरहरा के रहने वाले बृजेश सिंह को जिला अधिकारी ने जनपद की सीमाओं से जिला बदर कर दिया था।
जिसकी आज क्षेत्र होने की सूचना पुलिस को लग गई। पुलिस बृजेश को पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
हाईटेंशन लाइन से निकला आग का गोला, चपेट में आए 5 हरे पेड़
सोमवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन में धमाके के साथ निकली चिंगारी से पांच आम के हरे पेड़ जलकर राख हो गये। जिससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने फैली आग पर काबू पाया है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरानगर मजरे मिरकापुर गांव के निकट से गुजरी 4 लाख 44 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में मिरकापुर निवासी भगवान दास के पांच हरे आम के पेड़ जलकर राख हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाग के किनारे बंधे कटीले तारों की वजह से आग दो सौ मीटर दूर तक फैल गयी और सरसों के पुआल को अपने चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों नेआग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
