रायबरेली: 33 घंटे बाद शुरू हुआ NTPC की बंद यूनिट में बिजली उत्पादन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई 210मेगावाट की यूनिट में रविवार की रात में 33 घंटे बाद उत्पादन शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी में 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर चार के ब्वायलर ट्यूब में गैस रिसाव हो रहा था । जिसके कारण इस यूनिट को …

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई 210मेगावाट की यूनिट में रविवार की रात में 33 घंटे बाद उत्पादन शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी में 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर चार के ब्वायलर ट्यूब में गैस रिसाव हो रहा था । जिसके कारण इस यूनिट को शनिवार मध्याह्न तीन बने बंद करना पड़ा था। उसके बाद इस यूनिट में मरम्मत का काम शुरू हुआ ।

लगातार 33 घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद रविवार की रात बारह बजे इस यूनिट को चला दिया गया है। रात ने आयल गन पर चलाई गई यूनिट को सुबह कोयले पर लाया गया है । एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा का कहना है कि इस समय सभी यूनिटें उत्पादन कर रहीं है ।

पढ़ें-इटावा: चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, MLA ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार