बहराइच: नाले के निकट मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच। श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के फलचरवा गांव निवासी युवक रविवार को लापता हो गया था। मृतक युवक का शव सोमवार को नाले के निकट पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र …
बहराइच। श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के फलचरवा गांव निवासी युवक रविवार को लापता हो गया था। मृतक युवक का शव सोमवार को नाले के निकट पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के फलचरवा गांव निवासी तीरथ राम चौधरी रविवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर चले गए। इसके बाद कुछ पता नहीं लगा। सोमवार को तीरथ राम चौधरी का शव गांव में स्थित नाले के निकट पड़ा मिला। सोचना पर थाने की पुलिस पहुंची।
पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने क्षेत्र के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उधारी देने का दवाब बनाने पर हत्या किए जाने की बात कही।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- अयोध्या : युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
