अयोध्या : एनसीसी कैडेट को सप्ताह में चार दिन करनी होगी पढ़ाई और दो दिन बहाना होगा पसीना
अयोध्या। यूपी बोर्ड के स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लेने वाले छात्र-छात्राओं को सप्ताह में चार दिन सैद्धांतिक पढ़ाई करनी होगी और दो दिन मैदान में पसीना बहाना पड़ेगा। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पहले एनसीसी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाता …
अयोध्या। यूपी बोर्ड के स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लेने वाले छात्र-छात्राओं को सप्ताह में चार दिन सैद्धांतिक पढ़ाई करनी होगी और दो दिन मैदान में पसीना बहाना पड़ेगा।
यूपी बोर्ड के स्कूलों में पहले एनसीसी अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाता था, लेकिन सात अप्रैल 2021 को शासन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया था। डीआईओएस राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया बोर्ड की ओर से गठित विशेषज्ञों की समिति ने एनसीसी विषय पढ़ाने के लिए आवश्यक मानक तय किए हैं।
इसके तहत सप्ताह में चार कार्यदिवस सैद्धांतिक कक्षाएं चलेंगी और दो कार्यदिवस शारीरिक प्रशिक्षण होगा। एनसीसी के लिए स्कूल में परेड मैदान अनिवार्य है। एनसीसी के लिए स्कूल में एक कार्यालय होगा, जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित उपकरण रखे जाएंगे। इनमें ड्रम, राष्ट्रीय ध्वज, एनसीसी से संबंधित पुस्तकें व चार्ट, प्राथमिक उपचार किट शामिल है। डीआईओएस ने बताया सभी कालेजों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
