बहराइच: चाचा और चाची का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार, तीन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र ने चंदवा पुर गांव निवासी श्याम मनोहर और उनकी पत्नी को भतीजे और भाई ने भाला, फावड़े से हमला कर दिया था। हमले में अंतराल पर ग्रामीण और उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस मृतक के पुत्र की तहरीर पर भाई और भतीजे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। …

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र ने चंदवा पुर गांव निवासी श्याम मनोहर और उनकी पत्नी को भतीजे और भाई ने भाला, फावड़े से हमला कर दिया था। हमले में अंतराल पर ग्रामीण और उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।

पुलिस मृतक के पुत्र की तहरीर पर भाई और भतीजे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार दोपहर में भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि भाई और भतीजे अभी भी फरार हैं।

पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवा पुर गांव निवासी श्याम मनोहर और उनकी पत्नी श्यामा देवी पर भतीजे और भाई ने हमला कर दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि सभी ने भाला और फावड़े का भी प्रयोग कर दिया। जिसमें दंपत्ति की मौत हो गई थी।

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई इंद्र और तीन भतीजे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर में चाचा और चाची का हत्यारोपी भतीजा छोटू उर्फ सुशील पुत्र इंद्र बेलवा पदुम मोड़ के पास कहीं जाने की फिराक में था। जिस पर थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक रामकेश सिंह, ऋषि कुमार और राहुल कुमार की टीम ने पकड़ लिया।

उसके पास से हत्या में प्रयुक्त भाला भी बरामद किया है। पुलिस ने भाला को सीज कर दिया है। जबकि सुशील को जेल भेज दिया है। वहीं घटना के आरोपी इंद्र और उसके दो पुत्र अभी भी फरार चल रहे हैं।

पढ़ें- मेरठ ऑनर किलिंग: शादी से नाराज भाइयों ने बहन को मारा चाकू फिर गोली मारकर की प्रेमी की हत्या, आरोपी फरार

संबंधित समाचार