अयोध्या : पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा, तस्कर व चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली कट के पास से एक ट्रक में लदे गोवंश तस्करी के लिए जा रहे थे। पटरंगा पुलिस वाहन व गोवंशों को पकड़कर थाने ले आई, जहां पर गोवंशों को मवई की गोशाला में छोड़ दिया गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है। जानकारी …

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली कट के पास से एक ट्रक में लदे गोवंश तस्करी के लिए जा रहे थे। पटरंगा पुलिस वाहन व गोवंशों को पकड़कर थाने ले आई, जहां पर गोवंशों को मवई की गोशाला में छोड़ दिया गया है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को पटरंगा पुलिस को सूचना मिली कि लखनऊ की ओर से अयोध्या जा रहे एक ट्रक में कुछ गोवंश तस्कर लिए जा रहे हैं। पुलिस ने हाईवे चौकी के पास घेराबंदी कर दी। जब गौ तस्करों का वाहन लेकर चौकी के पास पहुंचे तो पुलिस को देख कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन पटरंगा पुलिस ने ट्रक का पीछा कर गनौली कट के पास रोक लिया।

पुलिस को देख कर गौ तस्कर व चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव गोवंशों को पुलिस चौकी ले आए। 15 गोवंशों को विकास खंड मवई के जैसुखपुर गौशाला में छुड़वा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया अज्ञात गौ तस्करों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर: चौरीचौरा पुलिस गोतस्करों की मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, 27 गोवंशी बरामद

संबंधित समाचार