CM योगी ने 4 मई तक रद्द की पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। सीएम योगी के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी कर दिए हैं।  थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक और सभी फील्‍ड अफसरों की छुट्टियां निरस्‍त की गई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने सरकारी कार्यालयों में …

लखनऊ। पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। सीएम योगी के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी कर दिए हैं।  थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक और सभी फील्‍ड अफसरों की छुट्टियां निरस्‍त की गई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने सरकारी कार्यालयों में दोपहर के भोजन का समय (लंच टाइम) भी निश्चित कर दिया गया है।

सीएम ने कहा है कि लंच के बाद अधिकारी-कर्मचारी तुरंत काम पर लौट आएं। छुट्ट‍ियां रद्द किए जाने के पीछे त्‍योहारों में कानून-व्‍यवस्‍था के इंतजामों को वजह बताया गया है।

इसके साथ आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व और त्योहारों को देखते हुए यूपी में बिना मंजूरी शोभायात्रा और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।

पढ़ें- CM योगी सरेराह फायरिंग पर हुए सख्त, पुलिस कमिश्नर ने गुडंबा इंस्पेक्टर को किया निलंबित

संबंधित समाचार