Cristiano Ronaldo Son Death: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन, ट्विटर कर दी जानकारी
नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, ‘बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह सबसे …
नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, ‘बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह सबसे बड़ा दुख है जो कोई माता-पिता सह सकते हैं। हमारी बेटी का जन्म ही हमें ताकत देता है और इस दुख को झेलने की शक्ति देता है। हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया।
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 18, 2022
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आगे लिखा, सभी से अपील करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का ख्याल रखा जाए। हमारा बेटा हमारा फरिश्ता था, हम उसे हमेशा प्यार करेंगे।’ रोनाल्डो ने आगे कहा कि उन्हें और उनकी पार्टनर जॉर्जिना को फिलहाल कुछ समय के लिए अकेले छोड़ दिया जाए। बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अक्टूबर में कहा था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इन्हीं में से एक बेटे का निधन हो गया है। वहीं, बेटी सुरक्षित है।
चार बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो
जार्जिना रोड्रिगेज और रोनाल्डो की एक बेटी हैं, जिनका नाम अलाना मार्टिना हैं। उनका जन्म नवंबर 2017 में हुआ था। इसके अलावा रोनाल्डो जुड़वा बच्चे ईवा और मातेओ के भी पिता हैं, जिनका जन्म जून 2017 में सरोगेट से हुआ था। वहीं, उनके बेटे क्रिस्टियानो जूनियर की मां उनकी पूर्व पार्टनर हैं, जिसका नाम रोनाल्डो ने आज तक सार्वजनिक रूप से नहीं बताया है।
क्लब करियर में लगा चुके हैं 50वीं हैट्रिक
हाल ही में इस स्टार खिलाड़ी ने अपने क्लब करियर में 50वीं रिकॉर्ड हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने नार्विच के खिलाफ मुकाबले में ये कारनामा किया था। ये उनके करियर की 60वीं हैट्रिक थी। रोनाल्डो ने अब तक लीग और इंटरनेशनल करियर को मिलाकर 807 गोल दागे हैं।
ये भी पढ़ें : Asian Wrestling Championships : SAI ने रवि दहिया-बजरंग पूनिया सहित 30 पहलवानों की भागीदारी के लिए मंजूर किए 1.28 करोड़ रुपये
