Russia-Ukraine War: Google ने दिया रूस को जवाब, सैन्य ठिकानों को प्रकट करने के लिए नहीं किया मैप्स सेवा में बदलाव
मॉस्को। गूगल ने सोमवार को कहा कि उसने रूस के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को प्रकट करने के लिए अपनी गूगल मैप्स सेवा में कोई बदलाव नहीं किया है। सर्च इंजन कंपनी ने स्पूतनिक से बात करते हुए कहा, “हमने रूस में अपनी उपग्रह तस्वीरों में कोई बदलाव नहीं किया है।” द डेली स्टॉर्म ने …
मॉस्को। गूगल ने सोमवार को कहा कि उसने रूस के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को प्रकट करने के लिए अपनी गूगल मैप्स सेवा में कोई बदलाव नहीं किया है।
सर्च इंजन कंपनी ने स्पूतनिक से बात करते हुए कहा, “हमने रूस में अपनी उपग्रह तस्वीरों में कोई बदलाव नहीं किया है।” द डेली स्टॉर्म ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा था कि गूगल मैप्स ने रूसी सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को जाहिर कर दिया जबकि अन्य देशों की इसी तरह की जानकारी अभी भी छिपी हुई थी।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मुस्लिम महिलाओं के हक में HC ने दिया बड़ा फैसला, तलाकशुदा महिलाएं भी पति से ले सकेंगी गुजारा भत्ता
