योगी सरकार ने E shram card धारकों को दिया बड़ा तोहफा, 8 करोड़ कामगारों को मिलेगा यह लाभ
लखनऊ। श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत निर्धारित समय पर सरकार की ओर ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को बैंक खाते में किस्त भेजी जा रही है। इस बीच अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड …
लखनऊ। श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत निर्धारित समय पर सरकार की ओर ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को बैंक खाते में किस्त भेजी जा रही है। इस बीच अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड 8.26 करोड़ कामगारों को मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने पीएम श्रमयोगी मानधन योजना से एक लाख लोगों को कवर करने का प्रयास शुरू कर के लिए कहा। प्रवासी श्रमिरों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पोर्टल पर विकसित करने का निर्देश भी दिया है।
दरअसल, सीएम योगी ने श्रम विभाग को निर्देश दिया कि वह लोक कल्याण संकल्प पत्र की घोषणा को जल्द से जल्द लागू करे। इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों को स्नातक की मुफ्त शिक्षा दी जाए।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- एक मोबाइल नंबर जो एक्टिव हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक की पासबुक।
मिलते हैं ये लाभ
- हर महीने किस्त सीधे बैंक खाते में
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत किसी कामगार की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये और विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है
- घर बनाने के लिए आर्थिक मदद आदि
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल या फिर राशन कार्ड और एक्टिव मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट eshram।gov।in पर जाएं।
यहां स्क्रीन पर आपको ‘Register on eSHRAM’पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना फोन नंबर डालें और फिर कैप्चा कोड डालें, फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद, ई-श्रमिक पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रशेन पूरा हो जाएगा।
पढ़ें- हल्द्वानी: खुल गए श्रमिक सुविधा केंद्र, श्रमिकों की उमड़ी भीड़
