अयोध्या: मिर्ची तालाब से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू नदी में दिखे मगरमच्छ की तलाश में टीमें जुटी ही हुई थीं कि कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में उभयचर जंतु के मिलने से खलबली मच गई। प्राथमिक विद्यालय तुलसमपुर के पास स्थित मिर्ची तालाब के किनारे विशालकाय मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना कुमारगंज वन रेंज के जिम्मेदार …

अयोध्या। सरयू नदी में दिखे मगरमच्छ की तलाश में टीमें जुटी ही हुई थीं कि कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में उभयचर जंतु के मिलने से खलबली मच गई। प्राथमिक विद्यालय तुलसमपुर के पास स्थित मिर्ची तालाब के किनारे विशालकाय मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना कुमारगंज वन रेंज के जिम्मेदार अधिकारियों सहित पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवगांव ने सिपाहियों के साथ जाबांजी दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से फंदे में फंसाकर पेड़ से बंधवा दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमछ को पकड़ ले गई। सोमवार की रात लगभग 1 बजे किसी ग्रामीण को तालाब के बाहर मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद गांव में गुहार लगनी शुरू हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पीआरबी पुलिस टीम ने पहले तो वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क न होने के चलते चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी को बताया। मनीष हमराही सिपाही मनोज कुमार, अशोक व अरविंद के साथ मौके पर पहुंच वन विभाग के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी।

धीरे-धीरे सुबह होने लगी। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक पुलिस वालों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जोखिम भरा प्रयास किया, जिसमे वे सफल रहे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी में फंदा बनाकर मगरमच्छ को फसाकर पेड़ से बंधवा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले गई।

गांव के और तालाब भी कराए जाएं चेक
ग्राम प्रधान मोहम्मद तौफीक का कहना है कि यदि वन विभाग द्वारा तत्परता दिखाई गई होती तो रात में ही मगरमच्छ को पकड़ लिया गया होता। गांव के पास जितने तालाब मौजूद हैं, सभी तालाबों में जाल डलवा कर चेक करवा लिया जाए कि कहीं और तो नहीं है। क्योंकि जिस स्थान से मगरमच्छ पकड़ा गया उसी के बगल प्राथमिक विद्यालय भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें-बलिया: सरयू नदी में नाव पलटने से 14 लोग डूबे, गोताखोरों ने 13 को बचाया, एक लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा