अयोध्या: सिपाही लूटकांड में आरोपियों का असलहा छिपाने वाला युवक कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों सिपाही लूटकांड के आरोपियों का असलहा छिपाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। हैदरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया पकड़े गए आरोपी ने सिपाही से रायफल लूटने वाले …
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों सिपाही लूटकांड के आरोपियों का असलहा छिपाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
हैदरगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया पकड़े गए आरोपी ने सिपाही से रायफल लूटने वाले बदमाशों का सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि लूट में इस्तेमाल असलहा गिरफ्तार आरोपी ने ही छिपाया था।
थाना प्रभारी ने बताया एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को अमित तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक दिवाकर कुमार ने पुलिस बल के साथ एक सूचना पर ग्राम दशलावन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।आरोपी के अमित तिवारी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पढ़ें- आगरा: पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार, चोरी की पल्सर और तमंचा-कारतूस बरामद
