मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने यहां बताया कि श्री कमलनाथ की श्रीमती गांधी से दिल्ली में दोपहर में लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुयी। इस दौरान देश के वर्तमान हालातों, …

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने यहां बताया कि श्री कमलनाथ की श्रीमती गांधी से दिल्ली में दोपहर में लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुयी। इस दौरान देश के वर्तमान हालातों, ताजा राजनैतिक परिस्थितियों, देश के कुछ हिस्सों में घटित सांप्रदायिक घटनाओं, हाल ही में संपन्न कुछ चुनावों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने अशोकनगर में सहकारिता के क्षेत्र में हुए भ्रष्ट्रचार के मामले को लेकर शिवराज को लिखा पत्र

संबंधित समाचार