अयोध्या: सड़क सुरक्षा को लेकर RTO ऑफिस में लगी चालकों की पाठशाला, परिवहन विभाग चलाएगा चेकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अब परिवहन विभाग जागरुकता की अलख जगा रहा है। सप्ताह के आगाज के दूसरे दिन मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में बस और ट्रक चालकों की पाठशाला लगाई गई, जिसमें परिवहन अधिकारियों ने सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जानकारी दी। सभी से नियमों का पालन …

अयोध्या। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अब परिवहन विभाग जागरुकता की अलख जगा रहा है। सप्ताह के आगाज के दूसरे दिन मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में बस और ट्रक चालकों की पाठशाला लगाई गई, जिसमें परिवहन अधिकारियों ने सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर जानकारी दी। सभी से नियमों का पालन करने की अपील की गई। तीसरे दिन बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन आरटीओ ऑफिस में टैक्सी बस और ट्रक यूनियन से जुड़े चालकों को बुलाया गया। कार्यालय में आए हुए लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रशासन आर पी सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए चालकों के पारितोषिक व भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में भी बताया गया।

यात्री कर अधिकारी संदीप चौधरी और  खुर्शीद अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पाठशाला में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

सड़क सुरक्षा के तीसरे दिन बुधवार को हेलमेट, सीट बेल्ट व मोबाइल फोन से बात करने वालों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विभाग की ओर से अभियान को लेकर यातायात पुलिस से सहयोग मांगा गया है।

पढ़ें- अयोध्या: सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संबंधित समाचार