बाराबंकी: ब्रुसेलोसिस बीमारी से फैल सकती है पशुओं में नपुंसकता, टीकाकरण करेगी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मूलत: गाय भैंस में फैलने वाली बीमारी ब्रुसेलोसिस बीमारी से इंसानों में भी नपुंसकता फैलने का खतरा बना हुआ है। इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने 11 अप्रैल से 10 मई तक पशुओं मे गाय ,भैंस ब्रुसेला नामक टीका लगाने का फैसला किया है। इसके लिए 36 अस्पतालों मे …

बाराबंकी। मूलत: गाय भैंस में फैलने वाली बीमारी ब्रुसेलोसिस बीमारी से इंसानों में भी नपुंसकता फैलने का खतरा बना हुआ है। इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने 11 अप्रैल से 10 मई तक पशुओं मे गाय ,भैंस ब्रुसेला नामक टीका लगाने का फैसला किया है। इसके लिए 36 अस्पतालों मे लगभग 100 कर्मचारियों की टीम काम कर रही हैं।

59280 ब्रुसेला टीके से जिले में फैलने वाली ब्रुसेलोसिस बीमारी से गाय भैंस में फैलने वाले इस संक्रमण से बचाव किया जाना है। यह टीका जन्म के 4 माह से लेकर 8 माह के बीच लगना होता है। गाय में गर्भधारण की अवधि 9 महीने 10 दिन तो वहीं भैंस में यह अवधि 10 महीने 10 दिन का समय लेती है। पशु चिकित्सा विभाग ने जोर शोर से ऐसे पशुओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। उनका फोकस 4 माह से लेकर 8 माह तक के गाय भैंस से जन्म लेने वाले बच्चों पर है।

नोडल अधिकारी डॉक्टर संजीव रस्तोगी का कहना है जिले में 1 महीने के अंदर 4 से 8 माह तक के मेल और फीमेल गाय ,भैंस के बच्चों को टीका देने का लक्ष्य है। ब्रुसेला टीका बीमारी से बचाव के लिए लगाया जा रहा है। गाय-भैंसों मे होने वाली इस बीमारी से इंसानों में नपुंसकता फैलने का खतरा बना रहता है।

डॉक्टर संजीव रस्तोगी ने बताया टीका लगाने से पहले मास्क,गागल, एप्रेन, के साथ-साथ हैंड्स ग्लब्स पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया प्रकाशन लेकर ही हम इस बीमारी से गाय भैंस में होने वाली बीमारी से बचाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: बेसहारा पशुओं को बेचने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, 7 पशु हुए बरामद

संबंधित समाचार