कोरोना योद्धाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना छह महीने बढ़ाई गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के खिलाफ अभियान में जुटे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह बीमा …

नई दिल्ली। सरकार ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज’ की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के खिलाफ अभियान में जुटे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह बीमा योजना 19 अप्रैल से छह महीने के लिए बढ़ाई जा रही है।

इस संबंध में सभी राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) और सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखा गया है और बीमा योजना की अवधि बढाए जाने की जानकारी सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिए जाने का निर्देश दिया गया है। यह योजना 30 मार्च 2022 को शुरू की गई थी।

इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित 22 लाख से भी अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 50 लाख रूपये दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। इनमें निजी क्षेत्र के वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं जो कोविड 19 रोगियों के सीधे संपर्क में हैं और उनसे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- PFI नेता सुबैर की हत्या करने के आरोप में RSS के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार 

संबंधित समाचार