बाराबंकी: नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मचा कोहराम
बाराबंकी। मंगलवार को दोपहर बाद गोमती नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यह दोनों बच्चे गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। दोनों बच्चे सुबेहा नगर पंचायत क्षेत्र के ही निवासी हैं। सुबेहा नगर निवासी विकास बेटा अमरनाथ तथा शिवा बेटा रामशरन मंगलवार को सुबेहा नगर …
बाराबंकी। मंगलवार को दोपहर बाद गोमती नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यह दोनों बच्चे गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। दोनों बच्चे सुबेहा नगर पंचायत क्षेत्र के ही निवासी हैं।
सुबेहा नगर निवासी विकास बेटा अमरनाथ तथा शिवा बेटा रामशरन मंगलवार को सुबेहा नगर के करीब स्थित ग्राम सराय राजघाट में गोमती नदी में स्नान करने के लिए साथ साथ चले गए। नदी की थाना पाने के काम वह गहरे पानी में उतर गए और डूब कर दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उनके शव बाहर निकाले।
इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उप जिला अधिकारी शालिनी प्रभाकर और विधायक दिनेश रावत ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़ें-डैम में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबकर मौत
