बाराबंकी: भेड़हा नाले पर अवैध निर्माण के विरोध में शिवसेना ने किया प्रदर्शन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शिवसैनिकों ने मंगलवार को भेड़़हा नाला पुल पर अवैध मजार निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर अवैध निर्माण को ढहाने तथा निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख …

बाराबंकी। शिवसैनिकों ने मंगलवार को भेड़़हा नाला पुल पर अवैध मजार निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर अवैध निर्माण को ढहाने तथा निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि सोमैया नगर पुलिस चौकी अंतर्गत भेड़हा नाला पर काफी अरसे से मज़ार बनाने की साज़िश रची जा रही है। जिसके विरुद्ध कई बार स्थानीय लोगो ने शिकायत दर्ज कराई। और ज्ञापन दिया । जिस पर कुछ दिनों तक अवैध निर्माण करने की कोशिश करने वाले शांत रहने के पश्चात सक्रिय हो जाते हैं।

नाले के पुल से सटाकर गड्ढा बना कर मज़ार का स्वरूप तैयार किया जा रहा है गड्ढा इतना गहरा है कि मज़ार सड़क से नज़र नहीं आता है गड्ढा खुदाई से पुल क्षतिग्रस्त हो सकता हैं बाराबंकी -देवां मार्ग स्टेट हाई वे के अंतर्गत आता है इस लिये मज़ार हटाकर मिट्टी डाल कर समतल कराया जाए और दोषियों को खोज कर कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय समाजिक कार्यकर्ता डॉ. टीएन वर्मा,बाराबंकी सदर से शिवसेना प्रत्याशी रहे राज परीक्षित सिंह,विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख पं दिव्य प्रकाश पाठक,शिवसेना जिला सचिव हेमेंद्र सोनी,रक्षित तिवारी, हर्षित श्रीवास्तव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय से जंतु विज्ञान की छात्राओं ने दिया गौरैया संरक्षण का संदेश

संबंधित समाचार