बरेली: दिल्ली-नोएडा से लौटे 200 लोग, एक में संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। दिल्ली- नोएडा में लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आदेश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने भी कवायद तेज कर दी है। सर्विलांस सेल के अनुसार बाहर से लौटे लोगों …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। दिल्ली- नोएडा में लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आदेश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने भी कवायद तेज कर दी है। सर्विलांस सेल के अनुसार बाहर से लौटे लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। दिल्ली और नोएडा से आए 200 से अधिक लोग ट्रेस किए जा चुके हैं। 14 अप्रैल को शहर लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ.अनुराग गौतम के अनुसार कोरोना के दोबारा बढ़ते प्रकोप के चलते टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। मंगलवार से जंक्शन, सिटी स्टेशन, सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर टीमों को यात्रियों की जांच के लिए भेजा गया है। जल्द फतेहगंज टोल प्लाजा और एयरपोर्ट भी आने-जाने वालों की कोरोना जांच के लिए टीमें लगाई जाएंगी।
फोटो 19 एस 103 व 104

बगैर मास्क के ओपीडी में आ रहे मरीज
कोरोना के नए मामलों में दोबारा से इजाफा हो रहा है, लेकिन जिला पुरुष और महिला अस्पताल में कोरोना का खौफ मरीजों में नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को जिला पुरुष और महिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज बिना मास्क के ही नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि इन्हें ऐसा करने से रोकने वाला भी कोई नहीं था।

बिना मास्क के ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं दिया जाएगा। बिना मास्क के मरीज ओपीडी में आ रहे हैं तो संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।—डॉ. अलका शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला अस्पताल

ये भी पढ़ें-

बरेली: बेसिक स्कूल की छात्राओं ने गुड टच- बेड टच की ली जानकारी

संबंधित समाचार