रामपुर: टांडा में पांच साल के मासूम से युवक ने किया कुकर्म, फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /टांडा, अमृत विचार। नगर में एक युवक ने अपने पड़ोस के ही पांच वर्षीय मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता द्वारा मामले की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को लहूलुहान हालात में स्थानीय सामुदायिक …

रामपुर /टांडा, अमृत विचार। नगर में एक युवक ने अपने पड़ोस के ही पांच वर्षीय मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता द्वारा मामले की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को लहूलुहान हालात में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी फरार है पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है।

नगर निवासी एक युवक अपने पड़ोस के ही पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे को छत पर खेलते समय बहला फुसलाकर अपने घर के एक कमरे में ले गया। फिर डरा धमकाकर दिनदहाड़े उसके साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब पीड़ित मासूम खून में लथपथ घायल अवस्था में अपने घर जाते समय बेसुध होकर मकान से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। बच्चे की यह हालत देखकर परिजन घबरा गए। मासूम को दिलासा देने के बाद जब पूछताछ की गई, सनसनीखेज मामला सामने आया।

परिजन मासूम को घायल अवस्था में पहले थाने ले गए।जहां से तुरन्त उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। बच्चे की हालत नाज़ुक होने पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता द्वारा मामले की लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मौके से फरार होने पर पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार