बहराइच: सपा मुखिया के निर्देश पर कुंडासर पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, पीड़ितों का जाना हाल
बहराइच। फखरपुर के कुंडासर में अंबेडकर जयंती के मौके पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष के 17लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल …
बहराइच। फखरपुर के कुंडासर में अंबेडकर जयंती के मौके पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष के 17लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। पीड़ितों का हाल जाना।
फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती कमलेश कुमारी के नेतृत्व में गांव की ही सुनीता, सरोज, पूजा मनाने के लिए पहुंची थीं। पूजा के बाद सभी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसको लेकर जमकर बवाल हुआ था। इसकी जानकारी सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी।
सपा मुखिया ने जिले के प्रतिनिधि मंडल को गांव जाने का निर्देश दिया था। जिस पर मंगलवार को दल गांव पहुंचा। पता चला कि लखनऊ मार्ग के किनारे बंजर भूमि पर मूर्ति स्थापित करने का विरोध किया। उसी समय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र अजय सिंह व उनके परिवार के अन्य सदस्य असलहों, हथियारों से लैस होकर पहुंचे और प्रतिमा उठाकर फेंक दिया।

वहां उपस्थित दलित समाज की महिलाएं व गांव के लोगो द्वारा उनकी इस हरकत का विरोध करने पर दबंगो ने उन सभी महिलाओं व गांव के लोगो के साथ हाथापाई की उन्हें मारा पीटा। पीड़ित पक्ष ने घटना के दिन ही तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की। सभी ने पुलिस और प्रशासन पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाएं। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचाकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, विधायक आनंद यादव,पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, सावित्री बाई फुले पूर्व सासंद, अक्षयबर नाथ कनौजिया सदस्य के अलावा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर् यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू,देवी दयाल यादव प्रधान, आशीष गौरव श्रीवास्तव, चौधरी वीरेंद्र बाल्मीकि, अमरदीप यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: धू-धू कर जल उठा विद्युत ट्रांसफार्मर, अंधेरे में नगरवासी
