बहराइच: घाघरा घाट से चौकाघाट तक लगा भीषण जाम, यात्री फंसे
जरवलरोड/बहराइच। घाघरा नदी पर बने पुल के मरम्मतीकरण के चलते लखनऊ बहराइच मार्ग पर मंगलवार शाम छह बजे से दोनों साइड पर भीषण जाम लग गया। बहराइच और बाराबंकी की पुलिस जाम में फंसे वाहनों को एक एक कर निकलवा रही है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट में नदी पर संजय सेतु पुल …
जरवलरोड/बहराइच। घाघरा नदी पर बने पुल के मरम्मतीकरण के चलते लखनऊ बहराइच मार्ग पर मंगलवार शाम छह बजे से दोनों साइड पर भीषण जाम लग गया। बहराइच और बाराबंकी की पुलिस जाम में फंसे वाहनों को एक एक कर निकलवा रही है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट में नदी पर संजय सेतु पुल बना हुआ है। पुल में कई जगह लोहे के गटर में दरार है। साथ ही जगह जगह गड्ढे भी बन गए हैं। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से मंगलवार को पुल का मरम्मती करण कार्य शुरू किया।
मरम्मत का कार्य शुरू होने के चलते लखनऊ बहराइच मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों साइड जाम लगने से यात्री काफी परेशान दिखे। बहराइच के घाघरा घाट से लेकर बाराबंकी के चौकाघाट तक जाम लगा हुआ है। दोनों जिले की पुलिस अपने अपने सीमा में वाहनों को निकाल रही है। लेकिन शाम छह बजे से शुरू हुआ जाम अभी भी लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-इटावा: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रीतेश सोलंकी गिरफ्तार, साढे़ आठ किलो गांजा बरामद
