लखनऊ : सब्जी बेच रही महिला का बाल पकड़कर युवक ने पुलिस के सामने पीटा, वीडियो वायरल
लखनऊ। राजधानी में कानून की खुलेआम धज्जियां पुलिस के सामने उड़ाई जाती हैं और पुलिस दर्शक की भूमिका में नजर आती है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं, इसी तरह का एक नया मामला मंगलवार शाम को भी सामने आया, जब सड़क किनारे सब्जी बेंच रही एक महिला की पिटाई का एक वीडियो …
लखनऊ। राजधानी में कानून की खुलेआम धज्जियां पुलिस के सामने उड़ाई जाती हैं और पुलिस दर्शक की भूमिका में नजर आती है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं, इसी तरह का एक नया मामला मंगलवार शाम को भी सामने आया, जब सड़क किनारे सब्जी बेंच रही एक महिला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
वायरल वीडियों में एक युवक महिला का बाल पकड़ कर पुलिस के सामने पीटता है और पुलिस सिर्फ बचाव करती नजर आ रही है।दरअसल,यह पूरा मामला गुडम्बा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां कुर्सी रोड स्थित सब्जी बेच रही महिला का एक युवक द्वारा बाल पकड़कर पिटाई कर की जाती है। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है।
वायरल वीडियों में पुलिस भी बीचबचाव करते नजर आती है,साथ ही सब्जी बेच रही महिला द्वारा भी किसी युवती को पकड़ कर घसीटने का दृश्य भी वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। वहीं जब इस मामले में पुलिस से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं हो पायी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सभी दोस्तों को एक साथ मारने के लिए कई दिन से अलीगंज में हो रही थी रेकी
