आज का राशिफल। 20 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। प्रशासन और सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। घर में अप्रसन्नता और अशांति का माहौल रहेगा। दूसरों पर ज्यादा निर्भरता न रखें। वृष आज छात्रों को मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। धन के मामले …

मेष

आज समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। प्रशासन और सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें। घर में अप्रसन्नता और अशांति का माहौल रहेगा। दूसरों पर ज्यादा निर्भरता न रखें।

वृष

आज छात्रों को मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। धन के मामले में आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने खानपान और जीवनशैली को सन्तुलित रखें।

मिथुन

आज परिवार में आपसी संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को आसानी होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने अनुभवों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कर्क

आज किसी नजदीकी व्यक्ति की वजह से अपमानित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप दूसरों की मदद करने में तत्पर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। सर्दी-जुकाम व बुखार की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।व्यर्थ के विचारों से आपको बचना चाहिए। अचानक आए खर्चों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। पेट में गैस व गर्मी की समस्या हो सकती है। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबारियों को अपने व्यापार की चिंता रहेगी।

सिंह

आज चिड़चिड़ेपन के कारण संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शांत होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें। अपनी निजी समस्याओं को बाहर वाले व्यक्तियों से साझा न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

आज व्यवसाय में अचानक आए उतार-चढ़ाव आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। महत्वपूर्ण कारोबारी डील करते समय दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। अपनी कार्यशैली में सुधार लाना आपके दीर्घकालिक हितों के लिए आवश्यक रहेगा।

तुला

किडनी के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपके जिद्दी रवैये के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं। कारोबारी यात्रा में परेशानी हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक सदस्यों से अच्छा तालमेल रखें।

वृश्चिक

आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। अपने लोगों के प्रति विश्वास रखें। किसी जटिल निर्णय को लेने से आपको बचना चाहिए। निजी रिश्तों में सन्तुलन बनाकर रखें। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

धनु

आज अनर्गल कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों की सहायता ले सकते हैं। दैनिक खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। परिस्थितियों के सामने स्वयं को शान्त रखने का प्रयास करें। पाचन क्रिया मन्द रहेगी।

मकर

आज जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगा। नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। गृहस्थ सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। उच्च शिक्षा में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनर्गल प्रवृत्तियों से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ

आज एसीडिटी की समस्या हो सकती है। लंबित योजनाओं को स्थगित न करें। व्यक्तिगत प्रगति के लिए समय बहुत ही अच्छा है। पुराने अनुभवों का लाभ आपको कार्यों में मिलेगा। अनजाने संबंधी और रिश्तेदारों से आज जान-पहचान हो सकती है।

मीन

आज अचानक कुछ महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी हो सकती है। आज संवाद के दौरान शब्दों के चयन में सावधानी रखें।