आगरा: बढ़ती गर्मी से परेशान ताजनगरी, मौसम विभाग ने जताए आंधी के साथ बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। बढ़ती गर्मी से ताजनगरी परेशान है। मंगलवार को तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव की अनुमान जताया है तापमान 44 डिग्री से ऊपर रह रहा है। रही सही कसर लू ने पूरी कर दी है। ऐसे में गर्मी …

आगरा। बढ़ती गर्मी से ताजनगरी परेशान है। मंगलवार को तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लू के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव की अनुमान जताया है

तापमान 44 डिग्री से ऊपर रह रहा है। रही सही कसर लू ने पूरी कर दी है। ऐसे में गर्मी से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को गर्मी और लू से हाल-बेहाल था। बुधवार सुबह से ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

सुबह 9 बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन बढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को मौसम में बदलाव का अनुमान जाहिर किया है।

अनुमान है कि दोनों दिन बादल छाएंगे। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। मगर, इससे तापमान में बहुत गिरावट नहीं होगी। तापमान 44 डिग्री के आस-पास ही रहेगा।

पढ़ें- आगरा: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 15 अप्रैल से चलेगी लू की लहर

संबंधित समाचार