Covid-19 Update: यूपी में मिले कोरोना के 163 नये मामले, बीते 24 घंटे में 55 हुए ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी में एक दिन में कुल 98,956 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 11,00,23,467 सैम्पल की जांच की गयी हैं। बीते 24 घंटों में 55 लोग और अब तक कुल 20,47,595 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। यूपी में कोरोना के कुल 798 एक्टिव मामले हैं। उत्तर प्रदेश …

मेरठ। यूपी में एक दिन में कुल 98,956 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 11,00,23,467 सैम्पल की जांच की गयी हैं। बीते 24 घंटों में 55 लोग और अब तक कुल 20,47,595 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। यूपी में कोरोना के कुल 798 एक्टिव मामले हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में स्वस्थ्य विभाग ने कोविड-19 के नियमों के सख्ती से पालन की अपील की है।

राज्य में अब भी सबसे अधिक मामले गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में रिपोर्ट किए जा रहे हैं। यहां संक्रमितों में बड़ी संख्या में स्कूल में जाने वाले छात्र भी शामिल हैं। प्रशासन ने पॉजिटिव लोगों के लिए आसानी से दवाई की उपलब्धता हो इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

पढ़ें- कोरोना से ध्यान नहीं हटा, पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

संबंधित समाचार