मां बबीता के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की Throwback फोटो, लिखा प्यारा सा नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर की मम्मी बबीता अपना 74वां बर्थडे मना रही हैं। दोनों एक्ट्रेस को खूबसूरती अपनी मां से विरासत में मिली है। दिग्गज अदाकारा बबीता का 20 अप्रैल 1948 में हुआ था। मां बर्थडे पर करीना ने उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। 70-80 के दशक …

मुंबई। आज करीना कपूर और करिश्मा कपूर की मम्मी बबीता अपना 74वां बर्थडे मना रही हैं। दोनों एक्ट्रेस को खूबसूरती अपनी मां से विरासत में मिली है। दिग्गज अदाकारा बबीता का 20 अप्रैल 1948 में हुआ था। मां बर्थडे पर करीना ने उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

70-80 के दशक में बबीता और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ने एक साथ ‘राज’ फिल्म से डेब्यू किया था।

कई हिट फिल्में देने के बाद बबीता ने राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर से शादी की और अपने फैमिली के लिए फिल्मी सफर को अलविदा कह दिया था।

जन्मदिन पर करीना ने अपनी मां की थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। करीना ने लिखा ‘हैप्पी बर्थडे मदरशिप..मेरी मां..मम्मा जैसी खूबसूरत कोई नहीं’।

करीना की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस बबीता को बर्थडे विश कर रहे हैं।

पढ़ें-Abhishek Aishwarya Wedding Anniversary: अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय के शुक्रगुजार हैं अभिषेक बच्चन, जानें वजह

संबंधित समाचार