Hina Khan Photos: छोटे पर्दे की बहू ने शरारे में ढाया कहर, दिए किलर पोज
मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज और किरदारों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने पर्दे पर आदर्श बहू बनकर दिल जीता था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वैंप और नागिन का किरदार भी बखूबी अदा किया। हिना खान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव …
मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज और किरदारों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने पर्दे पर आदर्श बहू बनकर दिल जीता था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वैंप और नागिन का किरदार भी बखूबी अदा किया।

हिना खान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटो शेयर करती हैं।

एक्ट्रेस का फैशन गेम और ड्रेसिंग सेंस हमेशा हमें उनके इंस्टाग्राम पर रुकने को मजबूर कर देता है और ऐसी ही कुछ उनकी हाल की तस्वीरों में भी देखने को मिला है।

अपनी इन हालिया तस्वीरों मे बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं।

उनकी नई लेटेस्ट फोटोज में एक बार फेस से उनका कॉजी लुक देखा जा सकता है।

हिना अपने लेटेस्ट फोटोशूट में मल्टी कपल का शरारा सूट कैरी किया हुआ है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फोटो में हिना ने शरारा सूट के साथ दुपट्टा भी लिया है। इसके साथ उन्होंने कानों में लटकने वाले ईयरिंग भी पहन रखा है।

बालों का बन बनाए और चेहरे पर लाइट मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिया है।

हिना खान के इस इंडियन अटायर लुक को देखकर उनके फैंस फिर से दीवाने हो गए हैं।

फोटो में एक्ट्रेस जिस तरह से आउटफिट को कैरी किया है वो काफी इम्प्रेसिव लग रहा है।

काम की बात करें तो हिना इन दिनों अलग-अलग म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं।
पढ़ें-सुनील शेट्टी के घर में बजेगी शहनाई, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी!
