रायबरेली: अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटना,आठ घायल, तीन की हालत गंभीर
रायबरेली। बुधवार को जिले के विभिन्न भागों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए है। जिनमे तीन घायलों की हालत गंभीर हैं। सरेनी थाना क्षेत्र के धूरेमऊ गांव के रहने वाले मुकेश अपनी बहन गुड़िया बाइक से सिलेंडर लेने गैस एजेंसी जा रहे थे। रास्ते में सेमरी सरेनी मार्ग के बनपुरवा मोड़ …
रायबरेली। बुधवार को जिले के विभिन्न भागों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए है। जिनमे तीन घायलों की हालत गंभीर हैं। सरेनी थाना क्षेत्र के धूरेमऊ गांव के रहने वाले मुकेश अपनी बहन गुड़िया बाइक से सिलेंडर लेने गैस एजेंसी जा रहे थे। रास्ते में सेमरी सरेनी मार्ग के बनपुरवा मोड़ पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया ।इससे दोनों गिरकर घायल हो गए हैं।
उधर खीरों थाना क्षेत्र में बैशन खेड़ा मजरे पाहो निवासी गर्वित सिंह अपनी बाइक से पा गांव से अपने घर आ रहा था। बैशन खेड़ा गांव के नजदीक सामने से बाइक सवार ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। जिससे गर्वित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उधर थाना क्षेत्र के पाहो निवासी अभिषेक सिंह अपनी कार से खीरों से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी प्रसादखेड़ा गांव के पास एक युवक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अभिषेक सिंह की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में पलट गई। लेकिन कार पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को मामूली चोटें आयी।
एक अन्य घटना में लच्छीपुर निवासी अजय बाजपेई अपनी मां अरुणा बाजपेई (58) और भतीजी आर्या बाजपेई (6) के साथ कार द्वारा अपने रिश्तेदारों के यहां चिलौला गांव विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। रास्ते में एक बेसहारा मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे कार पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
