बहराइच: सूखे जलाशय और बिजली कटौती को लेकर भाकियू संगठन नाराज, डीएम को भेजा मांग पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। जिसमें बिजली कटौती,सूखे जलाशय व घाघरा पुल के मरम्मतीकरण को लेकर मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा किसान की अध्यक्षता में बुधवार …

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। जिसमें बिजली कटौती,सूखे जलाशय व घाघरा पुल के मरम्मतीकरण को लेकर मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा किसान की अध्यक्षता में बुधवार को किसानों की मीटिंग की गई। जिसमें तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेज कर तत्काल कार्य पूरा कराने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि आए दिन घाघरा पुल की मरम्मतीकरण को लेकर जाम लग जाता है।

इससे घंटों आवागमन बाधित रहता है। इसी तरह जरवल क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती का मामला गंभीर होता जा रहा है। जलाशय में पानी सूख जाने के कारण जंगली जानवरों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते पाया गया है। सभी तीन सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजकर कार्यवाई की मांग की है। इस दौरान पुत्तीलाल यादव, नर्मदे गौतम, फरीद अहमद, मोहम्मद राशिद, प्रकाश चंद, आरती देवी, उषा देवी समेत दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-भारतीय किसान यूनियन नेता को पीटकर बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंका

संबंधित समाचार