अयोध्या: रवि हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले हुई थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शननगर के कुशमाहा गांव में रवि की हत्या मोबाइल गायब होने के बाद हुए झगड़े को लेकर की गई थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक बल्ली …

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र दर्शननगर के कुशमाहा गांव में रवि की हत्या मोबाइल गायब होने के बाद हुए झगड़े को लेकर की गई थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी की उम्र 75 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक बल्ली का टुकड़ा भी बरामद किया है।

एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि उपेन्द्र उर्फ रवि पाण्डेय व आरोपी असलेन्द्र ऊर्फ डब्बू सिंह व गोल्डी सिंह ऊर्फ जितेन्द्र सिंह तीनों लोग बैठकर कुछ खा पी रहे थे। मौका पाकर डब्बू सिंह ने मृतक रवि का मोवाइल चोरी कर लिया। डब्बू और रवि में झगड़ा हो गया।

डब्बू के परिजन अनन्त सिंह उर्फ बड़ाई सिंह व उज्जवल सिंह ने रवि को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद रवि के परिजन उसे वहां से घर लेकर चले गए। कुछ देर बाद रवि अपने पिता की मोटर साइकिल लेकर तकपुरा चौराहे की तरफ जा रहा था कि रास्ते में गंगा यादव के घर के पास डब्बू ने रवि पर चलती मोटर साइकिल पर लाठी से वार किया, जिससे रवि की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

विवेचना में यह स्पष्ट हो गया कि अनन्त सिंह व उज्जवल सिंह द्वारा डब्बू को हत्या के लिए उसकाया था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने डब्बू को मंगलवार देर रात 10 बजे रेलवे स्टेशन अयोध्या के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अनन्त सिंह उर्फ बडाई सिंह (75) को बुधवार को देवकाली के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: आत्महत्या के मामले में मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

संबंधित समाचार