बहराइच: सामाजिक न्याय पखवाड़ा में शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित, शहीद उद्यान पार्क में हुआ कार्यक्रम
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा के कार्यक्रम की श्रंखला में बुधवार को शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शहीद उद्यान पार्क परिसर में जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकडीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं सेना तथा अर्धसैनिक बालों के …
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा के कार्यक्रम की श्रंखला में बुधवार को शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। शहीद उद्यान पार्क परिसर में जिलाध्यक्ष श्याम करण तेकडीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं सेना तथा अर्धसैनिक बालों के शहीदों के परिजनों का सम्मान माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर किया गया।
शहीद उद्यान में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ ही साथ उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन सब का सम्मान किया गया। अंग वस्त्र से स्वागत करने वालों में राहुल राय, रणविजय सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ जितेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, हेमा निगम, उत्कर्ष श्रीवास्तव शामिल रहे।
इस दौरान पार्क की साफ-सफाई का कार्यक्रम भी विपिन सैनी, हरि गुप्ता, संजय जयसवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वसीम अहमद, मनोज जयसवाल, दुर्गेश पांडे, अमित वर्मा, अमित प्रताप सिंह, अजीत प्रताप सिंह ने लगाया। सम्मानित किए जाने वाले जवानों के परिजनों में आदित्य भान सिंह, रमेश कुमार मिश्रा, पी के प्रचंड, एस एम करणी, हनुमान सिंह, अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पढ़ें- हरदोई: शहीदों की शहादत को सलाम, फोर्टस्टीकेन जहाज़ में हुए हादसे को किया याद
