बहराइच: बच्चों को स्कूल लाकर नए नामांकन पर जोर दें शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया में बुधवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों को अधिक से अधिक मात्रा में नए नामांकन करने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक के एआरपी राजेश कुमार मिश्र एवं पवन कुमार शुक्ल ने किया। संचालन नोडल शिक्षक संकुल अजय कुमार श्रीवास्तव …

पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया में बुधवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों को अधिक से अधिक मात्रा में नए नामांकन करने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक के एआरपी राजेश कुमार मिश्र एवं पवन कुमार शुक्ल ने किया।

संचालन नोडल शिक्षक संकुल अजय कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए एआरपी राजेश कुमार मिश्रा ने नए नामांकन, हाउस होल्ड सर्वे, विद्यालय कायाकल्प से सम्बंधित 19 पैरामीटर, शिक्षा में गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा हमको युद्ध स्तर पर कार्य करके विभाग को उच्च शिखर पर ले जाना है l एआरपी पवन कुमार शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि नामांकन फार्म के साथ घर-घर जाकर के नवप्रवेसी बच्चों का उनके घर पर ही फार्म भर कर नामांकन करें।

इससे कार्य सरल हो जाएगा और नए नामांकन की संख्या भी बढ़ेगी। अंत में सभी शिक्षण संकुल ने इस अवसर पर मासिक डीसीएफ़ फॉर्म भरा। समीक्षा बैठक में प्रमिला गुप्ता, विनोद शुक्ला, आदित्य, अखिलेश कुमार यादव, प्रवीण सिंह, रामनरेश, नम्रता सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार सिंह मनोज लता, रिंकी, हरि ओम , संजय, नरोत्तमा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- बरेली: स्कूल में बच्चों के झाड़ू लगाने का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

 

संबंधित समाचार