अयोध्या: मसौधा व तारुन में लगा स्वास्थ्य मेला, 1373 मरीजों का किया गया परीक्षण
अयोध्या। जिले के मसौधा और तारुन ब्लाक में बुधवार को स्वास्थ्य मेला लगा। दोनों ब्लाकों में लगे मेले में कुल 1373 मरीज देखे गए। मसौधा में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व एडी डॉ. सतीश श्रीवास्तव से उद्घाटन किया। ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। वहीं तारुन में उपाध्यक्ष राममोहन भारती ने उद्घाटन किया। …
अयोध्या। जिले के मसौधा और तारुन ब्लाक में बुधवार को स्वास्थ्य मेला लगा। दोनों ब्लाकों में लगे मेले में कुल 1373 मरीज देखे गए। मसौधा में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व एडी डॉ. सतीश श्रीवास्तव से उद्घाटन किया। ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। वहीं तारुन में उपाध्यक्ष राममोहन भारती ने उद्घाटन किया। दोनों मेलों में लाभार्थियों को योजनाओं के तहत किट का वितरण किया गया।
मसौधा में कुल 493 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें 293 पुरुष और 154 महिलाएं और 46 बच्चे शामिल रहे। 13 महिलाओं और 16 बच्चों का नियमित टीकाकरण, 28 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। आयुष्मान योजना के तहत 22 लोगों के कार्ड बने। 60 लाभार्थियों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए गए।
वहीं तारुन में बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक गोसाईगंज के प्रतिनिधि भगवान बक्श सिंह रहे। मेले में ब्लॉक प्रमुख हया राम वर्मा और मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। यहां मेले में कुल 880 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें 590 पुरुष, 220 महिला 70 बच्चे रहे। 380 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सको से लाभ लिया। 65 के आयुष्मान गोल्डन कार्ड, 52 के डिजिटल हेल्थ कार्ड बने, 9 महिला और 18 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। दोनों मेलों में सीएमओ डॉ. अजय राजा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में भारी भीड़,पेट रोग के मिले सबसे अधिक मरीज
