गुलामी के लंबे कालखंड में असंख्य बलिदान देकर हमने हासिल की आजादी : राधा मोहन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सर्किट हाउस के सभागार में लोकतंत्र सेनानी, स्वतंत्रता सेनानी व सेना के शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय राधामोहन सिंह ने समारोह में 47 विशिष्ट जनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राधामोहन सिंह ने कहा कि आज देश अपने आजादी के 75 वर्ष पूरा करने …

अयोध्या। सर्किट हाउस के सभागार में लोकतंत्र सेनानी, स्वतंत्रता सेनानी व सेना के शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय राधामोहन सिंह ने समारोह में 47 विशिष्ट जनों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राधामोहन सिंह ने कहा कि आज देश अपने आजादी के 75 वर्ष पूरा करने के बाद आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गुलामी के लंबे कालखंड में असंख्य बलिदान देकर हमने आजादी हासिल की। इस आजादी की रक्षा करने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों के सिर पर है।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में लगे सेना से जुड़े संसाधनों के लिए हमें विदेशों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता था। ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे, नए हथियार नए उपकरण खरीदने के लिए लंबी प्रक्रिया चलती थी, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का संकल्प हमें राष्ट्र के अंदर ही अधिकतर संसाधनों का निर्माण करने का अवसर दे रहा है। बदली हुई परिस्थिति में देश के रक्षा के लिए जो बजट होता है अब उसका करीब 65 प्रतिशत देश के भीतर ही खरीद पर खर्च हो रहा है।

सम्मान समारोह के बाद अयोध्या के शहीद उद्यान स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक रामचंदर यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-अयोध्या: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मवई और मिल्कीपुर में लगे स्वास्थ्य मेले, विधायकों ने किया किट वितरण 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज