अयोध्या: आबादी में खुली शराब की दुकान देख भड़के मेयर, बंद कराने के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुगलपुरा में आबादी में चल रही शराब की दुकान देख मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भड़क उठे। उन्होंने दुकान को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। मेयर नगर निगम अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को हैदरगंज में अधिकारियों के साथ मोहल्ले और गलियों में जन समस्याएं सुनने पहुंचे …

अयोध्या। मुगलपुरा में आबादी में चल रही शराब की दुकान देख मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भड़क उठे। उन्होंने दुकान को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। मेयर नगर निगम अयोध्या द्वारा चलाए जा रहे 60 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को हैदरगंज में अधिकारियों के साथ मोहल्ले और गलियों में जन समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय के पास नाली को पूरी तरह से ढकने व क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्काल पाइप लाइन बिछाकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कहा। मानव नगर कॉलोनी रमन्ना में पार्क से अतिक्रमण हटाने व पार्क के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। शाही मस्जिद गली स्थित आरएसएस कार्यालय के पास की नाली को ढकने व जल्द पत्थर बिछाने के निर्देश दिए।

हैदर गंज वार्ड में निरीक्षण करते हुए महापौर ने अधिकारी व कर्मचारियों से कहा जन अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्व को समझते हुए कार्य करें। नगर निगम क्षेत्र को सुंदर और जन सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता हो। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, महाप्रबंधक जलकल महेश चंद आजाद, अधिशासी अभियंता निर्माण एमएन झा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, नशे में करेंगे उत्पात

संबंधित समाचार