बहराइच: थाने में ग्रामीणों के साथ पुलिस की हुई बैठक, नई परंपरा कायम करने पर होगी सख्त कार्रवाई
बहराइच। ईद उल फितर व अलविदा को लेकर रुपईडीहा थाना परिसर में बुधवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने कहा कि नई परम्परा कायम करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत कुमार परेस ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम कहा कि शासन …
बहराइच। ईद उल फितर व अलविदा को लेकर रुपईडीहा थाना परिसर में बुधवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने कहा कि नई परम्परा कायम करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत कुमार परेस ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही त्योहार मनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर शासन से अनुमति के बिना जुलूस निकाला गया तो कुछ विवाद भी हुआ। उन्होंने कहा कि किसी को भी अदि कोई आयोजन करना हो तो प्रशासन से इजाजत ले कर ही करें।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बैठक में आये हुए लोगों का परिचय कराया और बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस थाने का इतिहास रहा कि सभी धर्मों एवं जातियों के लोग निवास करते है। क्षेत्र में मिलजुलकर त्यौहार मनाया जाता है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर कि किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचित करें।
इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के पेश इमाम हाफिज कशीद अहमद , प्रधान केवलपुर हाजी अब्दुल कलीम, प्रधान प्रतिनिधि तूफान अली, इरशाद अली,मोहन लाल,बन्सीधर,इलियाश, सेराज खान, शकील अहमद,जान मोहम्मद, जब्बार खान, अख्तर हुसैन, भीमसेन मिश्रा, पूर्व प्रधान अतहर हुसैन उर्फ़ लल्लन, मीडिया प्रभारी श्याम कुमार मिश्रा, गुड्डू मदेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया की बधाई
